YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 वर्क फ्रॉम होम में लोग कर रहे हैं कैसी-कैसी दिक्कतों का सामना...  -सुनील ग्रोवर के निकले आंसू, फनी वीडियो जारी कर बताया लोगों का हाल

 वर्क फ्रॉम होम में लोग कर रहे हैं कैसी-कैसी दिक्कतों का सामना...  -सुनील ग्रोवर के निकले आंसू, फनी वीडियो जारी कर बताया लोगों का हाल

मुंबई । लॉकडाउन के इन दिनों में कुछ लोग घरों पर हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ये कल्चर काफी फेमस हो गया है। लोग भले ही घर से अपने दफ्तर का काम कर रहे हो, लेकिन उन्हें घर से काम करने में कैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ये हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो जारी कर बताया है।   वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ये उन लोगों की स्थिति है, जो इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा। वीडियो में सुनील ग्रोवर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वो अपने बॉस की मीटिंग अटेंड कर रहे हैं। वीडियो में सुनील अपनी बॉस की बात सुन रो रहे हैं और उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि वो अपने बॉस से काफी प्रेरणा ले रहे हैं।
वर्क फ्रॉम होम में मीटिंग के दौरान काट रहे थे प्याज: 
अब वीडियो में यही पर ट्विस्ट है। असल में सुनील क्योंकि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, इसलिए वो मीटिंग के दौरान प्याज काट रहे हैं और उसी के चलते उनकी आंखों में आंसू आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स सुनील की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीवी पर लोगों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भले लॉकडाउन के दिनों में टीवी पर हंसी ठिठोली करते नजर नहीं आ पा रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं। 
 

Related Posts