YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

 बहुत जरूरी होने पर ही करें हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल -बहुत अधिक प्रयोग से हो सकते हैं कई नुकसान

 बहुत जरूरी होने पर ही करें हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल -बहुत अधिक प्रयोग से हो सकते हैं कई नुकसान

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से बचाव की दिशा में स्वच्छता की एक अहम भूमिका है। स्वच्छता को लेकर आग्रह के चलते ही लोगों के बीच हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी बहुत बढ़ा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग तभी किया जाना चाहिए, जब साबुन व पानी उपलब्ध नहीं हो। सैनिटाइजर का बहुत अधिक प्रयोग नुकसान पहुंचा सकता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि हैंड सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा अधिक होने से यह वायरस को मारने में सक्षम है। हालांकि बाद में कई अध्ययनों इसके अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं। पाया गया है कि सैनिटाइजर के ज्यादा प्रयोग से हाथों में रूखापन, खुजली और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
 सीएसआइआर-इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च के डॉ. आलोक धवन ने कहा, 'हैंड सैनिटाइजर का संभलकर प्रयोग किया जाना चाहिए। जब साबुन और पानी उपलब्ध नहीं हो, तभी इसका प्रयोग करें। दो-तीन मिलीलीटर सैनिटाइजर के प्रयोग से कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन हर 20 मिनट में सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना सही नहीं हैं। किसी भी वस्तु का बहुत अधिक प्रयोग बुरा प्रभाव डालता है।'
 

Related Posts