YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में तेज आंधी पानी से मुसीबत 6 लोग घायल  वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज आंधी पानी से मुसीबत 6 लोग घायल  वाहन क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। दिल्ली में ;तेज आंधी-तूफान के साथ आई बारिश के दौरान मकान, पेड़ और बोर्ड गिरने की घटनाओं में दो महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। हालांकि, घायलों को गंभीर चोट नहीं आई है। इस दौरान छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई इलाकों में भारी जाम लग गया। जाम के चलते कुछ इलाकों में घंटों वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। आंधी-बारिश के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब दो दर्जन कॉलें आईं।
डीएनडी पर तेज आंधी के कारण बड़ा साइन बोर्ड गिर गया। इसके कारण जाम लग गया, जबकि निजामुद्दीन पुल के पास सोलर पैनल गिरने के कारण डीएनडी, मूलचंद, महारानी बाग, साउथ एक्स, सराये काले खां, एनएच-24 और आसपास के इलाके में जाम लग गया। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से फरीदाबाद बाईपास जाते हुए, द्वारका मोड़ और द्वारका-पालम फ्लाईओवर के अलावा आसपास के इलाके सहित कई जगहों पर जाम लग गया। इस दौरन वाहन रेंगते नजर आए। कुछ अन्य इलाकों में भी बोर्ड गिरने की घटना सामने आई, लेकिन इससे कुछ नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान न्यू रोहतक रोड, मैटकाफ मार्ग, आईटीओ, दरियागंज और लालकिला सहित राजधानी के कई बड़े चौराहों और मर्जिंग प्वाइंटों पर जाम देखा गया। आंधी-पानी से अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा पर पहुंच गया था। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हो गई। सफदरजंग केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। दिल्ली के पालम में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पालम के तापमान में सात और सफदरजंग में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
 

Related Posts