YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)अनुराग कश्यप ने किया बेटी आलिया के साथ डांस

(रंगसंसार)अनुराग कश्यप ने किया बेटी आलिया के साथ डांस

बॉलिवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिनमें वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में उनके साथ बेटी आलिया भी नजर आ रही हैं। उनको डांस करते देखना वाकई मजेदार है। बता दें कि लॉकडाउन के बीच ज्यादातर सिलेब्स फैमिली और सोशल मीडिया के करीब आए हैं। अब रीसेंट वीडियो अनुराग कश्यप का सामने आया है। वह अपनी बेटी आलिया कश्यप के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस डांस विडियो में आलिया उनको स्टेप्स सिखा रही हैं और अनुराग कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज में अनुराग वाकई काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं और फनी भी दिख रहे हैं। इस विडियो में उनकी बेटी ने कैप्शन दिया कि मेरे डैड इसमें अपना स्पिन डालना चाहते थे। आलिया ने अनुराग के लिए यह भी लिखा कि उनमें कई सारे टैलंट्स हैं।
 

Related Posts