YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) अनुष्का ने 'बुलबुल' के पहला लुक किया जारी

(रंगसंसार) अनुष्का ने 'बुलबुल' के पहला लुक किया जारी

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन की अगली परियोजना 'बुलबुल' की पहली झलक को दर्शकों संग साझा किया है, जो कि एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस फिल्म का पहला लुक बेहद रहस्यमयी और आकर्षक है। इस छोटे से वीडियो क्लिप में किसी लड़की को एक लाल रंग के चांद के सामने दौड़ लगाते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ बैकग्राउंड में एक डरावनी धुन बज रही होती है। इसके साथ अनुष्का ने ट्वीट किया कि "यह रहा 'बुलबुल' का पहला लुक। आत्मखोज और न्याय की एक बेहतरीन कहानी, जिसे समझ, रहस्य और साजिश में लपेटा गया है।" अनुष्का ने अपने भाई कर्णेश के साथ इसे प्रोड्यूस किया है। बता दें कि यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'बुलबुल' बीसवीं शताब्दी में बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कल्पित कहानी है। इसमें मासूमियत से सशक्त बनने के एक लड़की के सफर को दर्शाया गया है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पाओली दाम और परमव्रत चट्टोपाध्याय भी हैं।
 

Related Posts