YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस करेगी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से पूछताछ  आखिरी बार इन दोनों को सुशांत ने लगाया था फोन 

सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस करेगी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से पूछताछ  आखिरी बार इन दोनों को सुशांत ने लगाया था फोन 

नई दिल्‍ली । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभिनेता के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने अपना आख‍िरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को लगाया था। लेक‍िन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून सुबह 6:30 बजे उठे थे। सुबह 9:30 बजे उन्होंने बहन से फोन पर बात की। करीब 10:30 बजे सुशांत अपने कमरे से निकले और जूस पीकर वापस कमरे में लौट गए। कुछ देर बाद जब नौकर लंच पूछने गया,तब कमरा बंद था और वहां दरवाजे को खोल नहीं रहे थे।इसके बाद दोस्तों और नौकरों ने सुशांत को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। इसपर सभी लोग घबरा गए। कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। चाबी वाले ने लॉक खोल दिया। कमरे में पंखे से सुशांत का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए। सुशांत की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस जोर-शोर से लगी है। रिया और महेश के अलावा पुलिस सुशांत के कुछ अन्य दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भी सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। बता दें रिया चक्रवर्ती जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। सुशांत संग उनके अफेयर की भी चर्चा थी। दोनों कुछ समय पहले वेकेशन पर भी साथ गए थे। वहीं महेश शेट्टी, सुशांत संग पव‍ित्र रिश्ता सीरियल में काम कर चुके हैं। वे सुशांत के को-एक्टर और दोस्त भी थे।
 

Related Posts