YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हरियाणा में धूल भरी आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट -राज्य में परेशानी खड़ी कर सकते हैं अगले 48 घंटे

चंडीगढ़। हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। जून में पहली बार मौसम विभाग ने हरियाणा को लेकर धूल भरी आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे हरियाणा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा तथा पंजाब में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 
गौरतलब है कि बीते दिनों राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन लोगों को इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बताया था कि मानसून से पहले की बारिश शुरू होने के बाद ही प्रदेश में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। चौधरी चरण सिंह सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार अभी प्री-मानसून बारिश के आने में पांच से छह दिन का समय शेष है। इसके बाद ही मौसम में नरमी देखने को मिलेगी।
 हरियाणा में धूल भरी आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट
-राज्य में परेशानी खड़ी कर सकते हैं अगले 48 घंटे

Related Posts