YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली को फिर से लॉकडाउन की नहीं है कोई योजना

दिल्ली को फिर से लॉकडाउन की नहीं है कोई योजना

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ी है। रोजाना हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए लोग लॉकडाउन की अटकलें लगाने लगे थे। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति साफ कर दी। उन्होंने सारी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है।
सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन करने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन ऐसी कोई योजना नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरस हो रहा था कि 15 जून से फिर ले लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस फर्जी संदेश में कहा गया है कि इस बार लॉकडाउन बहुत सख्त होगा। किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगा। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन होगा।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए। इस बैठक में भी लॉकडाउन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई सुझाव दिए। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि 20 जून से दिल्ली में हर रोज 18 हजार टेस्ट होंगे।
 

Related Posts