YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सोलन जिले में एक साथ कोरोना के 19 नए केस -अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए थे 15 लोग

 सोलन जिले में एक साथ कोरोना के 19 नए केस -अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए थे 15 लोग

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला और नालागढ़ में एक साथ कोरोना के 20 लोगों पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 5 लोग पहले पॉजिटिव मिले गुल्लरवाला के पूर्व प्रधान के संपर्क में आए थे। वहीं, 15 लोगों को औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था। एक साथ इतने केस पॉजिटिव आने से अब ह़ड़कंप मच गया है।
 दो दिनों के 243 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे और अब इनकी रिपोर्ट आई है। सीएमओ सोलन राजन उप्पल ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, 19 पॉजिटिव केसों में छह और 12 साल की बच्चियों सहित 9 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही सोलन में कुल केस 59 हो गए हैं। इससे पहले प्रदेश में कुल 19 केस रिपोर्ट हुए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 537 हो गए हैं। सूबे में एक्टिव केस 193 हैं, जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या 326 है। कांगड़ा में सबसे अधिक 142 और हमीरपुर में 131 केस रिपोर्ट हुए हैं। सोलन में 59 केस हो गए हैं। चौथे नबर पर ऊना जिला है। 
 

Related Posts