YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

होम क्वारेंटाइन महिला डॉक्टर के घर के दरवाजे को बाहर से बंद किया, पुलिस बोली डीएम का था आदेश

होम क्वारेंटाइन महिला डॉक्टर के घर के दरवाजे को बाहर से बंद किया, पुलिस बोली डीएम का था आदेश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हर रोज हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। सेंट्रल दिल्ली के विक्रम नगर इलाके में एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमण हुआ है, जब वह होम क्वारेंटाइन किया गया तो घर को बाहर से बंद कर दिया गया और दरवाजों को रस्सी से बांध दिया गया।
दरअसल,  महिला डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आई थी। जिसके बाद उसे होम क्वारेंटाइन कर दिया गया, जब डॉक्टर को पता चला कि उसके घर को बाहर से इस तरह रस्सियों से बांधा गया है। तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आने के बाद जब मामले को खंगाला, तो पता लगा कि डीएम के दफ्तर से आए लोग और कुछ पुलिसकर्मी ही रस्सी बांधकर गए हैं। ये महिला डॉक्टर करीब 4 जून से होम क्वारेंटा्इन हैं। मामले पर हुए विवाद के बाद डीसीपी सेंट्रल का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद ऐसा किया गया था, क्योंकि महिला कोरोना से पीड़ित हैं। हालांकि, रस्सी से नहीं बांधा जाना चाहिए था, अब इसे हटवाकर ठीक करवाएंगे और टेप लगवाएंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतर कम लक्षण वाले हैं। ऐसे में अस्पतालों की ओर से टेस्ट के बाद ऐसे मरीजों को घर में ही क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इस क्वारेंटाइन पीरियड के वक्त कोई घर से बाहर ना निकले, इसलिए घरों के बाहर इस तरह की अस्थाई सीलिंग की जा रही है। हालांकि, घर को रस्सी से बांध कर बंद कर देने की इस घटना की लगातार आलोचना हो रही है।
 

Related Posts