YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब हो रहा वायरल  -1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो 

सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब हो रहा वायरल  -1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो 

मुंबई । भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में अपने काम से धूम मचाने वाली सपना चौधरी का एक ताजा डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी स्टेज पर धमाकेदार डांस से धूम मचा रही हैं। सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस को देखने हमेशा की तरह भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपने फेमस सॉन्ग पर यूनिक डांस स्टेप्स से सबका दिल जीत लिया। वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है। हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग 'डोप छोरा रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 

Related Posts