YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) दिव्यांका को अचानक जाना पड़ा डेंटिस्ट के पास

(रंगसंसार) दिव्यांका को अचानक जाना पड़ा डेंटिस्ट के पास

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को कोरोना वायरस के चलते डेंटिस्ट के पास अचानक से जाना पड़ गया। हाल में दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें मास्क पहने हुए अपनी डेंटिस्ट के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में उनकी डेंटिस्ट भी सम्पूर्ण पीपीई किट के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि "देखिए! मैं मोती जैसे दांतों को चमचमा रही हूं। आप अनलकी ठहरे, जो इस मनोरम नजारे को नहीं देख सके! हैशटैगडेंटिस्टविजिट इन हैशटैगकोरोनाटाइम्स।" दिव्यांका की इस तस्वीर को अब तक 215,759 लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि दिव्यांका ने टेलीविजन अभिनेता विवेक दहिया संग शादी की है। उन्हें धारावाहिक 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में निभाए गए अपनी दोहरी भूमिका से लोकप्रियता हासिल हुई है। इसके बाद शो 'ये हैं मोहब्बतें' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस 'वन रीजन फिल्म्स' की शुरुआत करेंगे। इसे दो साल पहले पंजीकृत किया गया था।
 

Related Posts