YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार ऑक्सीजन सपोर्ट हटा

 सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार ऑक्सीजन सपोर्ट हटा

नई दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब उन्हें कोविड आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। तबीयत बिगड़ने पर जैन को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन अब उसे हटा दिया गया है। 17 जून को सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब से ही वे अस्पातल में भर्ती हैं। शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी थी। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने बताया कि 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार हो रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जैन को साकेत के मैक्स अस्पताल में शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी और उनकी हालत अब स्थिर है। कोरोना के लक्षण दिखने पर सत्येंद्र जैन को अस्पातल में भर्ती किया गया था। पहली बार हुए टेस्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने दोबारा टेस्ट किया, तब जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उनका इलाज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोविड-19 मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पातल में प्लाज्मा थेरेपी देने की इजाजत नहीं है। इसीलिए जैन को मैक्स साकेत शिफ्ट किया गया था।
 

Related Posts