YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) रिया चक्रवर्ती की खूबसूरती और फिटनेस का राज

(रंगसंसार) रिया चक्रवर्ती की खूबसूरती और फिटनेस का राज

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती काफी सुंदर हैं। इसके साथ ही उनकी बॉडी काफी मेंटेन है। लेकिन खुद को मेंटेन रखने के लिए रिया चक्रवर्ती अच्छी खासी मेहनत कर अपनी डायट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। रिया चक्रवर्ती ने बताया कि घरेलू नुस्खे सबसे अच्छे होते हैं। डाइजेशन (पाचन) के लिए वहां पूरे दिन पानी में मैं अजवाईन, जीरा, अदरक और नींबू को उबालकर पीती हैं। यह पाचन के लिहाज से काफी बेहतर होता है। चेहरे के लिए दही, शहद और विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर फेस पैक बनाती हैं। कई बार रिया नाश्ते में फल लेते वक्त फल के कुछ टुकड़ों को स्किन पर रब करती हैं ताकि स्किन का ग्लो बना रहे। रिया नाश्ते में नारियल पानी, पोहा, उपमा या घर में बना डोसा लेती हैं। पूरे दिन भर में वहां फल लेना पसंद करती हैं। दोपहर के खाने में दाल, मौसमी सब्जियां और एक कटोरा चावल लेना पसंद करती हैं। वहीं शाम को नाश्ते में वहां एक गिलास स्मूदी लेती हैं। रात के खाने में रिया घर में बनी सब्जी रोटी लेना पसंद करती हैं। रिया अपने दिन की शुरुआत योग से करती है। रिया को घर का खाना ज्यादा पसंद है। रिया बहुत ज्यादा तैलीय खाने से परहेज करती हैं। इसलिए लिए उन्होंने मांसाहार छोड़कर शाकाहार को अपनाया है। हालांकि वहां बंगाली हैं इस वजह से उन्हें फिश काफी पसंद है लेकिन अब वहां इससे बिल्कुल भी नहीं लेती हैं।

Related Posts