YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

438 सीटों पर पहली बार लड़ रही है भाजपा

438 सीटों पर पहली बार लड़ रही है भाजपा

 भाजपा अपने संसदीय इतिहास में पहली बार लोकसभा की 438 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उल्लेखनीय है कि देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होता है। भाजपा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अपने उम्मीदवार घोषित करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक 408 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं । 30 सीटों पर अभी उम्मीदवारी घोषित करना बाकी है। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन खत्म होने से यह आंकड़ा बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी भी वर्तमान संदर्भ में सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

Related Posts