YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) राम कपूर ने शेयर किया पत्नी का सिंगिंग वीडियो

(रंगसंसार) राम कपूर ने शेयर किया पत्नी का सिंगिंग वीडियो

राम कपूर ने पत्नी गौतमी का एक फनी वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है। जिसमें वे सुनील शेट्टी का सुपरहिट सॉन्ग शहर की लड़की... गा रही हैं। बेड पर लेटी हुई गौतमी मस्ती भरे मूड में गाना गा रही हैं। वहीं उनके पति राम कपूर उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में गौतमी मस्ती भरे अंदाज में हंस भी रही हैं। गौतमी का ये फन और मस्ती भरा मूड इससे पहले फैंस ने कभी नहीं देखा होगा। वीडियो बनाते हुए राम कपूर कर रहे हैं- पूरी दुनिया को पता चलना चाहिए मैं किससे डील कर रहा हूं। ये दुनिया को पता चलना चाहिए। इसी बीच हंसते हुए गौतमी अपना मुंह भी छिपाती हैं। वीडियो में राम कपूर कहते हैं- मैं ये वीडियो तुम्हारे पापा को भेज रहा हूं। मैं उनसे ये कहूंगा क्या कोई रिटर्न पॉलिसी है? इस वीडियो को शेयर करते हुए राम कपूर ने कैप्शन में लिखा- मुझे मेरी बीवी से बचाओ। गौतमी ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए स्माइलिंग इमोजी बनाए हैं। राम कपूर और गौतमी टीवी वर्ल्ड के फेमस कपल हैं, उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है। 
 

Related Posts