YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

फिटनेस को लेकर फैली अफवाहों से नाराज है यूजीन

फिटनेस को लेकर फैली अफवाहों से नाराज है यूजीन

 कनाडाई टेनिस स्टार यूजीन बूचर्ड अपनी फिटनेस को लेकर फैली अफवाहों से दुखी है। इसका सबूत उनके प्रशंसकों को तब मिला जब युजीन ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक खबर शेयर करते हुए इसे गलत बताया। इसमें लिखा गया था कि यूजीन इस महीने दो टूर्नामैंट से नाम वापस भी ले चुकी हैं और पूरी तरह ठीक होने के लिए जल्द ही ब्रेक पर जाने वाली है।
यूजीन ने उक्त खबर को शेयर कर फर्जी बताया है। यूजीन विम्बलडन चैंपियनशिप में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी हैं। 2013 में डब्ल्यू.टी.ए. टूर के अंत में उन्हें डब्ल्यू.टी.ए. न्यूकमर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। यूजीन खेल के अलावा मॉडलिंग में भी सक्रिय रहती हैं। 
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह सक्रिय रहती है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके लाखों प्रशंसक हैं। यूजीन को एनएफएल प्रशंसक के साथ ब्लाइंड डेट पर जाने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल ट्विटर पर एक दिन यूजीन ने अपने फेवरेट टीम के जीतने की भविष्यवाणी की थी। इसपर एक यूजर ने उन्हें चैलेंज कर दिया। चैलेंज हारने पर यूजीन उक्त यूजर के साथ डेट पर भी गई थी। अब खबर है कि यूजीन की इसी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म भी बन रही है।

Related Posts