YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हो सकते हैं हरियाणा  बीजेपी के नए अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हो सकते हैं हरियाणा  बीजेपी के नए अध्यक्ष

सोनीपत । हरियाणा भाजपा को जल्द ही अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने  यह जानकारी दी।
फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद कृष्णपाल गुर्जर इस समय केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुभाष बराला का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पार्टी जल्द नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर को इस पद के लिए पार्टी आलाकमान की पहली पसंद माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ओ.पी. धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यु के नाम भी इस दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, हिसार के विधायक कमल गुप्ता तथा प्रदेश महासचिव संदीप जोशी के नाम भी चल रहे हैं। कृष्णपाल गुर्जर इससे पहले भी 2009 से 2013 तक हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के मुद्दे पर चर्चा की थी।  
 

Related Posts