YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

यूपी सहित पूरे देश में 100 रैलियां कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

यूपी सहित पूरे देश में 100 रैलियां कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

हाल ही में यूपी में जोरदार चुनाव प्रचार और रोड शो करने वाली कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी दूसरे राज्यों में भी रैली करने वाली है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि देश के उन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है, जहां प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी। एक कांग्रेसी नेता ने बताया, ‘जमीनी रिपोर्ट के आधार पर लिस्ट तैयार की जा रही है। इसमें उन सीटों पर फोकस किया गया है, जहां कांग्रेसी उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत है और उन्हें थोड़े सहारे की जरूरत है। पार्टी ने उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में प्रियंका गांधी की करीब 100 रैलियां आयोजित कराने की योजना बनाई है।’ अभी तक प्रियंका प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश से बाहर नहीं गई हैं। हालांकि वह 4 अप्रैल को अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनके नामांकन में शामिल होने के लिए केलरल वायनाड गई थीं। प्रियंका कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में रैलियां कर सकती हैं। कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाइयां वोटरों को लुभाने के लिए अपने राज्य में उनकी रैली की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेसी नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी को जिस तरह से जन समर्थन मिल रहा है, उस देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अपने क्षेत्र में उनकी रैली आयोजित करना चाहते हैं। चूंकि, उनका सभी जगहों पर जाना संभव नहीं है। इसकारण उन सीटों की लिस्ट बनाई जा रही है, जहां उनके जाने से नतीजे हमारे पक्ष में आ जाने की उम्मीद है।’ कांग्रेस यूपी की ही तरह देश के दूसरे हिस्सों में भी प्रियंका की महिलाओं और छात्रों के साथ संवाद करवाने योजना बना रही है। फिलहाल, कांग्रेस महासचिव का पूरा फोकस यूपी पर है और वह अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो कर रही हैं। कांग्रेस ने अभी तक उत्तरप्रदेश की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जैसे ही यह काम पूरा होता है प्रियंका अगले हफ्ते से उनके पक्ष में भी ताबड़तोड़ रैलियां करना शुरू कर देंगी। कुछ जगहों पर राहुल और प्रियंका के संयुक्त रैली की भी योजना बनाई जा रही है। 

Related Posts