YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भाजपा सरकार के मंत्री अनिल शर्मा का इस्तीफा

भाजपा सरकार के मंत्री अनिल शर्मा का इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री अनिल शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुक्रवार की रात्रि को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार अनिल शर्मा के बेटे को कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अनिल शर्मा के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ने पिछले दिनों भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। उसके बाद कांग्रेस ने सुखराम के नाती आश्रय शर्मा को मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री का कहना है, कि अनिल शर्मा पिछले कई दिनों से अपने पुत्र को मदद कर रहे थे। नैतिकता के आधार पर उन्हें पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।

Related Posts