YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में 87 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

 दिल्ली में 87 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

नई दिल्ली । दिल्ली में  एक बार फिर स्वास्थ्य लोगों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। जिसके चलते दिल्ली में एक्टिव केस 20 हजार से कम हो गए। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2998 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य लोगों की संख्या 87692 हो गई है। इसके साथ दिल्ली में अब एक्टिव केस 19895 रह गए हैं। पिछले कई दिनों से एक्टिव केस की संख्या लगातार गिरती जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 1781 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं और जिसके बाद अब दिल्ली में 19895 संक्रमित मरीजों का उपचार विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक 4502 संक्रमित विभिन्न कोरोना अस्पताल में भर्ती है। कोविड केयर सेंटर में 1857 मरीज उपचार करवा रहे हैं और कोविड हेल्थ 157 लोग भर्ती हैं। जबकि 11598 संक्रमित लोगों को उनके घरों में उपचार के लिए रखा गया हैं। शनिवार को दिल्ली में आरटीपीसीआर से 9767 लोगों और 11741 लोगों रैपिड एंटीजन जांच की गई। अभी तक दिल्ली में 768617 लोगों की जांच की गई है। जिसमें से शनिवार तक 110921 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक लाख लोगों पर 40453 लोगों की जांच की जा रही है। जो कई अन्य राज्यों से ज्यादा है। दिल्ली में अब 19895 लोग कोरोना संक्रमित मौजूद है। इसमें से भी 11598 लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है। बाकि के लोगों को अलग अलग जगहों पर उपचार दिया जा रहा है। लेकिन संक्रमितों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनकी स्थिती अभी सामान्य बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में जिस तरह से जांच का दायरा बढ़ा है और कंटोनमेंट जोन छोटे और ज्यादा संख्या में बने हैं। उससे संक्रमितों की संख्या में कर्मी आई है।
 

Related Posts