YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में मॉनसून मेहरबान तीन दिन तक बारिश का अनुमान

 दिल्ली में मॉनसून मेहरबान तीन दिन तक बारिश का अनुमान

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में मानसून की मेहरबानी जारी है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश से जहां दिल्ली वालों को उमस से राहत मिली है। तो वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में  हुई बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक  सबसे अधिक बारिश 20 मिमी रिज क्षेत्र में दर्ज की गई है। इसी तरह रविवार से मंगलवार तक भी बारिश होने का अनुमान है। जिसके तहत रविवार को तेज हवाओं के साथ रविवार ब मंगलवार को मध्यम बारिश हो सकती है वहीं सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक बना रहेगा। राजधानी में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव से सुबह पीक आवर्स में कई प्रमुख मार्गों पर जाम लगा। वाहन रुक-रुककर चलते दिखाई पड़े। जिससे लोगों को परेशानी हुई। दरअसल, यू टर्न, फ्लाईओवरों के नीचे व सड़क किनारे बारिश के पानी जमा हो गया। जिससे वाहनों की गति धीरे हो गई। जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। प्रमुख चौहारों खजूरी खास, शास्त्री पार्क, मजनू का टीला, मैटकाफ मार्ग, रिंग रोड पर भैरो रोड व सराय काले खां के आसपास सुबह के बीच जाम की स्थिति बनी रही। आश्रम चौक पर पानी जमा होने व निर्माणकार्य के चलते ट्रैफिक जाम हुआ। चौराहे परर मूलचंद से आश्रम, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से आश्रम जाने वाले व आसपास अन्य मार्ग पर ट्रैफिक की गति धीरे थी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को सीवी रमन मार्ग पर डाइवर्ट किया। आश्रम चौक, रिंग रोड, मैटकॉफ मार्ग, खजूरी खास, मेन वजीराबाद रोड, पुलपहलादपुर, शास्त्री पार्क, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, नजफगढ़ रोड, नोएडा से दिल्ली आते हुए डीएनडी व कालिंदी कुंज पर ट्रैफिक की गति धीरे थी, आजादपुर मंडी के आसपास, गोकुलपुरी, आजाद मार्केट आदि
 

Related Posts