YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दिखाए एब्स

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दिखाए एब्स

मुंबई । बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी इस फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं। इसके साथ ही फोटो में एक्ट्रेस के एब्स भी देखे जा सकते हैं।  बिपाशा बसु की इस फोटो ने सबका खूब ध्यान खींचा है, साथ ही फैंस इस फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, फैंस के साथ-साथ बिपाशा की ये फोटो देखकर उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर पर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया। इस फोटो में बिपाशा बसु का लुक और उनका स्टाइल देखने लायक है। इससे पहले बिपाशा बसु ने अपनी और पति करण सिंह ग्रोवर की एक फोटो शेयर की थी, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा था।  बता दें कि इन दिनों बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वारंटीन में समय बिता रही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट पर बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।
 

Related Posts