YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

राहुल-प्रियंका से माने सचिन

राहुल-प्रियंका से माने सचिन

नई दिल्ली । आखिरकार राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को अपनी जिद छोडऩी पड़ी और वे मान गए हैं। सूत्र बताते है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मनाने के बाद सचिन मान गए हैं। दरअसल राजस्थान में घटनाक्रम भी कुछ ऐसा हुआ है कि सचिन पायलट को वापस लौटना पड़ा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ 106 विधायक होने के कारण पायलट की दाल नहीं गल पाई। सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव के समय से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। जिस तरह भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों को तोडऩे की कोशिश की थी, उसको देखते हुए गहलोत ने सतर्कता जारी रखी। इसका असर यह हुआ कि विधायक छिटक नहीं पाए। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मजबूती से खड़ी हो गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि बाहरी दबाव कितना भी पड़े, सरकार झुकेगी नहीं।
 

Related Posts