YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दी-शाह की जोड़ी को हराने 'आम आदमी पार्टी' चलाएगी 'पोल खोल अभियान' : आलोक अग्रवाल - :: दिल्ली में 'आप' प्रत्याशियों को जिताने म.प्र. से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे ::

दी-शाह की जोड़ी को हराने 'आम आदमी पार्टी' चलाएगी 'पोल खोल अभियान' : आलोक अग्रवाल -  :: दिल्ली में 'आप' प्रत्याशियों को जिताने म.प्र. से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे ::

शन‍िवार को आम आदमी पार्टी के इंदौर जोन के सम्मेलन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश में मोदी -शाह की जोड़ी को हराने के लिए भाजपा के खिलाफ वोट दिया जाएगा और इसलिए  पूरे प्रदेश में पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि दिल्ली में आप के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मध्यप्रदेश से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राजनीति को स्वार्थ केंद्रित कर धंधा बना दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी की राजनीति सेवा की राजनीति है और इसे हम सिर्फ प्रेम और प्रेरणा के माध्यम से ही आगे ले जा सकते हैं। हमें अपने हृदय को प्रेमपूर्ण बना कर आम आदमी की सेवा में आनन्द की प्राप्ति करनी है तो साथ ही तमाम शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले कर अपना सर्वस्व त्याग करने के संकल्प के साथ आम आदमी को सर्वोपरि लाना होगा और राजनीति में आमूल चूल परिवर्तन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 5 साल में मोदी-शाह की जोड़ी ने देश को रसातल में पहुंचा दिया है और यह जोड़ी देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हो गयी हैं। अतः लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी-शाह की जोड़ी को हराना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए आप मध्यप्रदेश में चुनाव ना लड़ते हुए भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चला कर भाजपा के खिलाफ वोट करेगी। सभा मे राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य दीपक वाजपई , प्रदेश संगठन सचिव युवराज सिंह, इंदौर जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी, निशांत गंगवानी और इंदौर जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts