YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)सोनम कपूर कोरोना महामारी के बीच पहुंची लंदन

(रंगसंसार)सोनम कपूर कोरोना महामारी के बीच पहुंची लंदन

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा कोरोना महामारी के बीच लंदन पहुंच गई हैं। यह जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए मिली। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्हें पति आनंद आहूजा के साथ फ्लाइट में मास्क पहने हुए देखा जा सकता है। उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि वह लंदन में हैं। फ्लाइट की खिड़की से ली गई लंदन की बुमरेंग को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि "लंदन मैं वापस आ गई हूं। इतना सुंदर।" बता दें कि इससे पहले सोनम ने दिल्ली स्थित ससुराल में लॉकडाउन के कारण तीन महीने समय बिताया था, जिसके बाद वह अपने जन्मदिन से पहले अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मुंबई के लिए चली गई थीं। वहीं, वर्कफ्रंट पर सोनम को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था।

Related Posts