YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष बने सुरेश कश्यप

हिमाचल प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष बने सुरेश कश्यप

नई दिल्ली । सुरेश कश्यप को हिमाचल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर सुरेश कश्यप की नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं।;शिमला संसदीय सीट से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। इनका जन्म ; 23 मार्च 1971, को पपलाहन जिला सिरमौर में हुआ। लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एंड कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और बीएड की डिग्री हासिल की है। राजनीतिक सफर की शुरूआत में पच्छाद में बीडीसी सदस्य रहे। 2012 में विधानसभा में विधायक चुनकर आए और 2017 में दूसरी बार भाजपा से विधायक बने। 2019 में लोकसभा के लिए चुने गए।

Related Posts