YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 भारतीय हॉकी टीम टोक्यों में दोहरा सकती है इतिहास : हरविंदर 

 भारतीय हॉकी टीम टोक्यों में दोहरा सकती है इतिहास : हरविंदर 

नई दिल्ली ।  भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी हरविंदर सिंह को उम्मीद है कि इस बार भारतीय हॉकी टीम टोक्यों ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी। पूर्व सेंटर फारवर्ड हरविंदर के अनुसार कप्तान मनप्रीत सिंह की टीम ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है और ऐसे में टीम अगले साल जापान में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने की क्षकता रखती है। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 40 साल पहले 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। उस समय भास्करन टीम के कप्तान थे।  
हरविंदर ने कहा , ‘अब आधी सदी बाद ओलंपिक जापान में फिर हो रहे हैं। मेरा भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने का सपना वहीं पूरा हुआ था।' उन्होंने कहा, ‘अब हमारी टीम के पास उसी स्थान पर इतिहास को दोहराने का 
फिर मौका है। वे 1964 की तरह इस ओलंपिक को भी यादगार बना सकते हैं।' हरविंदर टोक्यो ओलंपिक 1964 में स्वर्ण, मैक्सिको ओलंपिक 1968 और 1972 म्युनिख ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। 
टोक्यो में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह यादगार मैच था और काफी रोमांचक भी। अपने पहले ही ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव अलग ही था।' सिंह ने कहा, ‘वह तनावपूर्ण फाइनल था। अंपायर ने दोनों टीमों को मैच के दौरान किसी भी फाउल से बचने की चेतावनी दी थी। उस समय में खिलाड़ी को लालकार्ड दिखाये जाने पर मैच से बाहर होना पड़ता था।' 
 

Related Posts