YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 महराष्‍ट्र में 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

 महराष्‍ट्र में 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई।  महाराष्ट्र में महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 3 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 97 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6,670 पुलिसकर्मी ठीक होकर अपने घर लौट गए है। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 8,722 पर पहुंच गया है और एक्टिव केस की संख्या 1,955 है। कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित या उम्रदराज पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी है। अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कुल केस की संख्या तीन लाख 83 हजार 723 है। इनमें मुंबई का हिस्सा 1 लाख 10 हजार के करीब है। ये हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी है जबकि अप्रैल के आखिर में महाराष्ट्र के 67 फीसदी मामले सिर्फ मुंबई से थे।
 

Related Posts