YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

महंत नृत्य गोपाल दास के दो शिष्य भी निकले कोरोना पॉजिटिव

महंत नृत्य गोपाल दास के दो शिष्य भी निकले कोरोना पॉजिटिव

मथुरा । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के बाद उनके दो शिष्य जानकीदास और नारायण दास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को अयोध्या से सरयू का जल लेकर मथुरा आए थे। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। रात में कृष्ण जन्मस्थान पर महाभिषेक आदि कार्यक्रम में वह मौजूद रहे और रात करीब 12ः45 बजे वह वहां चलकर मथुरा जंक्शन के निकट स्थित सीताराम मंदिर पर पहुंचे। रात्रि में उन्होंने सीताराम मंदिर में विश्राम किया। सुबह करीब छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें बुखार हो गया और सांस लेने में भी तकलीफ हुई। महाराज के शिष्य अवधेश उपाध्याय ने बताया कि महाराज की तबीयत खराब होने पर उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को फोन कर अवगत कराया। श्रीकांत शर्मा ने तुरंत इस बारे में सीएमओ को निर्देशित किया।
इस बीच मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर निर्देश दिये कि महंत नृत्यगोपालदास को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया। दोपहर करीब एक बजे एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस द्वारा महंत नृत्यगोपाल दास को मेदांता ले जाया गया। 
जितेन्द्र
 

Related Posts