YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

हमारे देश तथा देशवासियों को ईश्वर का आशीर्वाद मिले  - स्वतंत्रता दिवस पर विराट कोहली व रोहित शर्मा ने दी बधाई

हमारे देश तथा देशवासियों को ईश्वर का आशीर्वाद मिले  - स्वतंत्रता दिवस पर विराट कोहली व रोहित शर्मा ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारत आज अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उप कप्तान समेत तमाम क्रिकेटरों ने देशवासियों को आजादी दिवस की बधाई दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर कोहली ने लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे देश को ईश्वर का आशीर्वाद मिले और सभी देशवासियों को खासकर उन कभी को जो अपने घर से बाहर रह रहे हैं, हम सभी को सुरक्षित करने के लिए सामने खड़े होकर लड़ रहे हैं। जय हिन्द। 
रोहित ने तिरंगा लिए के बच्चे की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मैदान पर भारतीय पारी की शुरुआत करने जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक वीडियो शेयर करते हुए तमाम देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं आर अश्विन ने भी भारत की आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की। जालियां वाला बाग को याद करते हुए आज के दिन की शुभकामनाएं दी।
 

Related Posts