YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 ‘पल दो पल का शायर हूं,... कहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा हुए महेंद्र सिंह धोनी..

 ‘पल दो पल का शायर हूं,... कहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा हुए महेंद्र सिंह धोनी..

रांची। ‘‘पल दो पल का शायर हूं.... कहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने आज सन्यास लेने की घोषणा कर दी। एमएस धोनी और क्रिकेट प्रशंसक उनके भव्य रिटायरमेंट की प्रतीक्षा में थे, इस बीच अचानक उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा पोस्ट किया,जिससे उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गये। धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा-  ’आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद. शाम 7.29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए.’उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने करियर के तमाम उतार चढ़ाव को ’मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने से बड़े ही ख़ूबसूरत अंदाज़ में दिखाया।  
इसके साथ ही बीते 15-16 सालों से भारतीय क्रिकेट में चला आ रहा धोनी का करिश्माई युग ख़त्म हो गया है। हालांकि इस सीजन आईपीएल में वे एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में जलवा दिखाते दिखेंगे। धोनी के संन्यास को लेकर सोशल साइड से लेकर मीडिया में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है तथा इस फैसले पर चर्चा शुरू है।  

चेन्नई में हैं फिलहाल  
शुक्रवार,14 अगस्त को धोनी अपने शहर रांची से चेन्नई के लिए रवाना हुए थे। साथ में मोनू कुमार भी गए थे।  चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 अगस्त से एम चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया है।  धोनी के अन्य साथी खिलाड़ी भी वहां पहुंचे हैं। शनिवार को ही चेन्नई जाते दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। उनके प्रशंसकों को आीपीएल 2020 का बेसब्री से इंतजार है।

इकलौते कप्तान का रिकॉर्ड  
विश्व क्रिकेट में भी महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है।  धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 में) का खिताब जीत चुका है।क्रिकेट के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को करिश्माई खिलड़ी के साथ धीर गंभीर भी माना जाता रहा है। धोनी ने भारत की ओर से 350 वनडे मैच खेले , जिनमें उन्होंने 50 से ज़्यादा की औसत से 10,773 रन बनाए।वनडे क्रिकेट में धोनी 10 शतक और 73 अर्धशतक बनाए।इसके साथ ही उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 321 कैच लपके और 123 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। वहीं टी-20 क्रिकेट में धोनी ने भारत की ओर से 98 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 37 से ज़्यादा की औसत से 1617 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट से एमएस धोनी ने 2014 में ही संन्यास ले लिया था।  90 टेस्ट मैचों में धोनी ने 38 से ज़्यादा की औसत से 4876 रन बनाए। टेस्ट मैचों में धोनी ने विकेट के पीछे 256 कैच लपके और 38 स्टंप किए।बल्लेबाज़ के तौर पर उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक जमाए।
 

Related Posts