YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कैबिनेट मंत्री व पू्र्व क्रिकेटर चेतन चैहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हुए थे भर्ती

कैबिनेट मंत्री व पू्र्व क्रिकेटर चेतन चैहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हुए थे भर्ती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चैहान का निधन हो गया है। उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। विवरण के मुताबिक मेदांता में वेंटिलेटर पर रखे गए चेतन चैहान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ बल्कि कोरोना के कारण चेतन के किडनी में संक्रमण बढ़ गया है। शनिवार शाम दिक्कत बढ़ने पर चेतन को लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चैहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। क्रिकेट से संन्यास लेकर उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायी। वर्तमान में वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सहित मंत्रिमण्डल के सभी सहयोगियों ने चैहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इससे पूर्व योगी सरकार की ही एक और मंत्री कमल रानी वरूण का भी कोविड-19 के चलते निधन हो गया था।
 

Related Posts