YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली मेट्रो फेस-4  यमुना पर 5वें पुल का निर्माण शुरू

 दिल्ली मेट्रो फेस-4  यमुना पर 5वें पुल का निर्माण शुरू

नई दिल्ली । मेट्रो फेज चार में पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के विस्तार योजना के तहत बन रहे मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरीडोर पर काम शुरू हो गया है। इसी लाइन पर मेट्रो यमुना पर पांचवा पुल बनाएगी। मेट्रो पुल बनने से पूरी दिल्ली को आपस में जोड़ने वाली रिंग मेट्रो का तोहफा भी दिल्ली को मिलेगा। वर्तमान में मेट्रो चार पुल के जरिए यमुना को पार करती है। मेट्रो का यह पुल कॉरीडोर पर पड़ने वाले सूरघाट और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा। इस पुल की लंबाई 560 मीटर होगी। इसे कैंटीलीवर तकनीक पर बनाया जाएगा, जिससे यमुना में कम खंभे बनाने की जरूरत पड़ेगी। मेट्रो के मुताबिक, प्रस्तावित 09 खंभों वाली जगहों पर भू-तकनीक का सर्वे पूरा किया जा चुका है। मानसून के दौरान काम जारी रखा जा सके इसके लिए मेट्रो ने यहां कृत्रिम बांध भी बनाया है। डीएमआरसी को पुल के निर्माण के लिए सभी जरूरी अनुमतियां भी मिल चुकी हैं। यह पुल यमुना पर पहले से यातायात के लिए बने वजीराबाद पुल और सिग्नेचर पुल के बीच बनेगा। कैंटीलीवर निर्माण तकनीक से बनाया जाने वाला यह यमुना का पहला पुल होगा। इस तकनीक में पुल क्षैतिज रूप से बना होता है। इसका सपोर्ट केवल एक छोर पर होता है। आमतौर पर यह एक सपाट, लंबी सतह जैसे दीवार अथवा खंभे पर टिका होता है। इस तकनीक का फायदा यह है कि बिना अतिरिक्त सपोर्ट के संरचनाओं की ओवरहैंगिंग की जाती है। मेट्रो फेज चार में कुल तीन कॉरीडोर बन रहे हैं। उसमें से एक पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर लाइन भी शामिल है। 12 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस लाइन पर कुल 8 स्टेशन हैं। इसके बनने से पिंक लाइन मेट्रो कॉरीडोर एक रिंग लाइन हो जाएगी। यह दिल्ली के सभी लाइन को आपस में जोड़ेगी। यह इकलौती पहली लाइन होगी, जो एक पूरे फेरे लगाने के दौरान यमुना को दो बार पार करेगी। इस लाइन के बनने से उत्तरी पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास, यमुना विहार, शिव विहार, श्रीराम कॉलोनी, करावल नगर, भजनपुरा में रहने वालों को सीधा फायदा होगा। इससे दिल्ली के किसी भी हिस्से में आवाजाही आसान हो जाएगी। 
 

Related Posts