YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

तेजस्वी व जीतनराम मांझी का पलामू-चतरा दौरा आज

तेजस्वी व जीतनराम मांझी का पलामू-चतरा दौरा आज

 राजद के स्टार प्रचारक बिहार  विधानसभा में विरोधी दल नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी झारखण्ड में चुनावी दौरा  एक मंच से संयुक्त जनसभा करेंगे। राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि कल उक्त दोनों स्टार प्रचारक नेता चतरा में पांच चुनावी सभा करेंगे। दोनों नेता चतरा लोकसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी सुभाष यादव के लिए सबसे पहले सुबह 10 बजे में हंटरगंज स्थित ब्लॉक मैदान में, जिसके बाद 11 बजे पांकी में तरहसी स्थित मान सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मनिका में हाई स्कूल मैदान 12 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता पलामू लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी घूरन राम के पक्ष में भवनाथपुर के राज्यकृत ऊच्च प्लस 2 विद्यालय में 1.30 बजे और हरिहरगंज में सीता हाई स्कूल में जनसभा को संबोधित कर राजद के लिए वोट मांगेंगे।
राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि चुनावी सभाओं में झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय प्रसाद सिंह यादव, प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई नेता  शामिल रहेंगे।

Related Posts