YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल: विवाहिता से लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार 

 हिमाचल: विवाहिता से लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार 

चंडीगढ़ । हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अक विवाहिता (32 वर्षीय) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाफ घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ सात लोगों ने वहशीपन की हदें पार कर दी। इन लोगों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और गैंगरेप को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर गागल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मुताबिक, वह बनोई इलाके के एक बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे इन लोगों ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। इसके बाद उसे सलोल एरिया के एक फॉर्म में ले जाया गया और गैंगरेप की वारदात की गई।
पुलिस का कहना है कि फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीड़िता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आस-पास के गांव में रहने वाले सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।
कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि हमने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के तीन बच्चे हैं और वह पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही है।
 

Related Posts