YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 पहली बार आठ पैरा खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार  पैरालंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा : दीपा 

 पहली बार आठ पैरा खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार  पैरालंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा : दीपा 

नई दिल्ली । पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थांगवेलु सहित आठ पैरा खिलाड़ियों को पहली बार 29 अगस्त को होने वाले वर्चुअल सम्मेलन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। थांगवेलु को शीर्ष पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मरियप्पन देश के सबसे बड़े खेल सम्मान खेल रत्न को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय पैरा एथलीट बन जाएंगे। इससे पहले देवेंद्र झाझरिया और दीपा मलिक को भी खेल रत्न पुरस्कार मिला था। वहीं पैरा एथलीट संदीप चौधरी, पैरा निशानेबाज मनीष नरवाल और पैरा तैराक सुयश जाधव भी उन 27 अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नामों को खेल मंत्रालय ने तय किया है। इस प्रकार अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले पैरा खिलाड़ियों की संख्या 30 तक पहुंच गयी है। वहीं साल 1961 में इनके शुरू होने के बाद पैरा खेल जगत से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गयी है। 
पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना के कारण ही पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पैरा बैडमिंटन शीर्ष तक पहुंचा और इसी कारण इस बार उनका नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची में चार अन्य के साथ शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय पैरा पॉवरलिफ्टिंग संस्थापक और राष्ट्रीय कोच विजय मुनीशवार को खेल को अपनी सेवायें देने के लिये द्रोणाचार्य आजीवन पुरस्कार हासिल करने वालों की सूची में शामिल किया गया है जबकि  ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों में जे रंजीत कुमार और सत्य प्रकाश तिवारी हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, ‘ये सम्मान देश में पैरालंपिक खेलों के आगे बढ़ने के लिए बड़ी प्रेरणा हैं। हमारे खिलाड़ियों और कोचों को पैरालंपिक सपनों को पूरा करने के लिये ये पुरस्कार बिलकुल सही समय पर मिल रहे हैं। सभी पुरस्कार हासिल करने वालों को बधाई।’
खेल रत्न के लिए नामांकित मरियप्पन ने रियो 2016 पैरालिंपिक खेलों के पुरुषों के ऊंची कूद टी42 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और पिछले साल दुबई में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। पहले ही अर्जुन और पद्म श्री से सम्मानित मरियप्पन के लिये अब यह शीर्ष सम्मान टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों की तैयारियों के लिये उत्साह और बढ़ा देगा। वहीं संदीप ने इंडोनेशिया 2018 एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकार्ड के साथ भारत को पहला पदक दिलाया था और 2019 में दुबई में पुरुष जैवलिन एफ64 वर्ग में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए वह विश्व चैंपियन बने थे। वह टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दावेदारों में शामिल हैं।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 विजेता पैरा खिलाड़ी :
 

Related Posts