YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने का नासा की महिला यात्री ने रचा कीर्तिमान

अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने का नासा की महिला यात्री ने रचा कीर्तिमान

विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाएं शीर्ष पर है और अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी मिसाल कायम कर रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन में बिताया गया यह सबसे अधिक समय होगा। कोच 14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं और अब तैयार समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020 तक वहां रहेंगी। इससे पहले 2016-17 में अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने का रिकॉर्ड बनाया था। पुरुषों में सबसे अधिक 340 दिन स्कॉट केली ने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए हैं। यह रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया गया था। नासा और उसके आईएसएस सहयोगी ने भविष्य के लिए नई समयसूची और नए चालक दल के लिए कार्यक्रम तय किया है, जिसके अनुसार नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी और नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रू मोर्गन की यात्रा में विस्तार किया जाएगा।

Related Posts