YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मैं नहीं मानता कि यह देश का आखिरी आम चुनाव है: शरद पवार

मैं नहीं मानता कि यह देश का आखिरी आम चुनाव है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव काफी अहम है, लेकिन वह यह नहीं मानते कि यह भारत का आखिरी आम चुनाव है। पवार ने अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र के करजत में राकांपा उम्मीदवार संग्राम जगताप के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान संबोधन ‎दिया।
राकांपा प्रमुख पवार संभवत: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख  ममता बनर्जी के इस आरोप की ओर इशारा कर रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा लोकसभा चुनावों में यदि दोबारा चुने जाते हैं तो वे भारत में निरंकुश शासन कायम करने के लिए संविधान को धता बता देंगे और हो सकता है कि यह देश का आखिरी आम चुनाव हो।
पवार ने कहा, यह चुनाव अहम है। पूरी दुनिया इसे देख रही है। नेहरू और गांधी ने लोकतंत्र का संरक्षण किया। कुछ लोगों को आशंका है कि यह आखिरी चुनाव हो सकता है। वे अपने भाषणों में ऐसा कह रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी नेता का नाम लिए ‎बिना ही यह टिप्पणी की।

Related Posts