YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बीजेपी कार्यकर्ता को आखें दिखाई तो वह आंखें सलामत नहीं रहेंगी: मनोज सिन्हा - जनसभा में मंत्री ‎सिन्हा ने ‎दिया ‎विवा‎दित बयान

बीजेपी कार्यकर्ता को आखें दिखाई तो वह आंखें सलामत नहीं रहेंगी: मनोज सिन्हा  - जनसभा में मंत्री ‎सिन्हा ने ‎दिया ‎विवा‎दित बयान

 केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर किसी ने भी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आंखे दिखाई तो उसकी आंखें सलामत नहीं रहेंगी। एक जनसभा को संबो‎धित करते हुए सिन्हा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता अपराध अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमीन दोज करने को तैयार हैं और मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली भाजपा कार्यकर्ता की ओर दिखी तो भरोसा रखिए चार घंटे में वो उंगली भी सलामत नहीं रहेंगी।
यूपी के गाजीपुर सीट से सांसद और यहीं से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने आगे कहा, किसी पुर्वांचल के अपराधी की औकात नहीं कि गाजीपुर सीमा में आकर भाजपा कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाए तो वो आखें सलामत नहीं रहेंगी। बता दें कि देश में आम चुनाव चल रहा है और ऐसे तमाम नेताओं के बिगड़ें बोल लगातार सामने आ रहे हैं।

Related Posts