YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

रोहित टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने

रोहित टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठवें और भारत के तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में 12 रन बनाते हुए यह अहम उपलब्धि हासिल की है। अपना 307वां टी20 मैच खेल रहे रोहित ने क्रिस मौरिस की गेंद पर चौका लगाकर अपने 8000 रन पूरे किये।  रोहित ने इनमें से 4716 रन आईपीएल में बनाये हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना पहले जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। 
रैना ने 8216 रन और विराट  ने 8183 रन बनाकर  टी20 में 8000 रन पूरे किये थे। टी20 में सर्वाधिक 12670 रन क्रिस गेल के नाम हैं। दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम 9922 रन हैं शोएब मलिक के नाम 8701 रन और डेविड वार्नर के 8561 रन हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में आठ हजार पूरे किये थे। 

Related Posts