YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल में बीजेपी ने कंगना के समर्थन में सिग्नेचर कैपेंन किया शुरू -महारष्ट्र सरकार कंगना के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है: कश्यप

 हिमाचल में बीजेपी ने कंगना के समर्थन में सिग्नेचर कैपेंन किया शुरू -महारष्ट्र सरकार कंगना के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है: कश्यप

शिमला। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई कार्यालय को तोड़ने के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुआ तो वहीं आज बीजेपी आईटी सेल ने रिज मैदान में कंगना के पक्ष में सिग्नेचर कैंपेन शुरू कर दिया है। सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा के नेतृत्व में कैंपेन शुरू किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कंगना के मकान तोड़ने के बदले में शिमला में कांग्रेस की बेटी का मकान तोड़ने का बयान दिया था। इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। पार्टी या सरकार के स्तर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई है। महिला मोर्चा के इस बयान पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि शिवसेना-कांग्रेस नीत गठबंधन की सरकार कंगना के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है। शिवसेना नेता ने हमाचल की बेटी और एक नारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। कंगना न केवल हिमाचल की बेटी है, बल्कि देश की बेटी भी है। उन्होंने कहा कि कंगना ने हिमाचल का नाम देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी ऊंचा किया है। बीएमसी कंगना को ऑफिस तैयार करके दें। कंगना के सपोर्ट के लिए सोशल मीडिया को भी हथियार बनाया गया है, हालांकि कंगना ने भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ ज्यादातार हमले ट्वीटर के जरिए ही किए। हिमाचल में भी टवीटर पर कंगना के लिए हिमाचल की बेटी हैश टैग वी सपोर्ट कंगना नाम स्पोर्टिव टवीट किए जा रहे हैं। चेतन बरागटा ने कहा कि वी स्पोर्ट कंगना की रीच 12 लाख तक रही, जिसमें डेढ़ लाख ट्वीट केवल हिमाचल से हुए हैं। आईटी सैल अब सिग्नेचर कैंपेन को विधानसभा स्तर तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कंगना का घर गिराने की साजिश हुई, इससे हिमाचल में लोगों गुस्सा है।
 

Related Posts