YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस न्याय योजना को आम वोटर तक पहुंचाने में जुटी

कांग्रेस न्याय योजना को आम वोटर तक पहुंचाने में जुटी

प्रदेश में दो चरणों में होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है कांग्रेस ने राहुल गांधी के मिशन न्याय योजना का जमकर प्रचार प्रसार के साथ ही अब न्याय योजना के पात्र लोगों तक भी पहुंचना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने 52 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है कि वे 72 हजार रूपए सालाना से कम आय वाले लोगों का खाका तैयार कर उन तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो उन्हें 72 हजार रूपए सालाना उनके खाते में आयेंगे इस काम में डाटा एनालिसिस विंग और रिसर्च विंग शक्ति प्रोजेक्ट से जुडे 52 हजार कार्यकर्ताओं की मदद कर रही है। 
कांग्रेस नेताओं की मानें तो पहले चरण में 27 अप्रेल और दूसरे चरण में चार मई तक पात्र लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। नेताओं का मानना है कि आबादी के लिहाज से प्रदेश में 22 लाख मतदाता ऐसे है जो इस न्याय योजना के तहत पात्र हो सकते है। सूत्रों के अनुसार शक्ति प्रोजेक्ट से जुडे 52 हजार बूथ कार्यकर्ता अपने अपने इलाको में जाकर न्याय योजना के पात्र लोगों तक पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का लिखित संदेश देंगे। कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता एक दिन में कितने पात्र लोगों तक पहुंचा है कि इसकी जानकारी पार्टी नेताओं को घर घर एप के जरिए मिल जाएगी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए न्याय योजना का वादा किया है इसके तहत देशभर के पांच करोड लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। महेश शर्मा संगठन महामंत्री प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि हां न्याय योजना के पात्र लोगों तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने के लिए 52 हजार बूथ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है दूसरे चरण के मतदान से पहले चार मई तक पात्र लोगों तक पहुंचने का टारगेट है।

Related Posts