YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 नये अंदाज में दिखे धोनी 

 नये अंदाज में दिखे धोनी 

दुबई । 19 सितंबर को अबु धाबी में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होने आईपीएल मुकाबले से पहले   चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अलग ही अंदाज में नजर आये। धोनी की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिनकी प्रशंसकों ने भी तारीफ की है। अब सीएसके ने ने धोनी की कुछ नई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें धोनी पीले रंग के कपड़ों में नए अवतार में दिखाई पड़ रहे है। जिसके बाद माही के प्रशंसकों ने इस पोस्ट के ऊपर खूब कमेंट किए। वही एक यूजर ने लिखा, एक दम हटके। सीएसके को तीन बार विजेता बनाने वाले धोनी के आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने पिछले 12 सत्र में 190 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 3,215 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.20 का रहा है। धोनी ने आइपीएल में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। 
 

Related Posts