YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

महाराष्‍ट्र की रावेर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

महाराष्‍ट्र की रावेर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्‍ट्र की 14 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। इनमें से एक है रावेर लोकसभा सीट। यहां इस बार भाजपा और कांग्रेस में टक्‍कर होने के आसार हैं। 2009 में यहां हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। तबसे यह सीट भाजपा के ही पास है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने यहां से अपनी मौजूदा सांसद रक्षा निखिल खड़से को ही चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा ने यहां से योगेंद्र विठ्ठल कोलते को टिकट दिया है। राकांपा ने इस सीट से उल्हास वासुदेव पाटिल पर दांव लगाया है। जबकि, वंचित बहुजन आघाड़ी ने नितिन प्रहलाद कालेलकर को मैदान में उतारा है। महाराष्‍ट्र की रावेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चोपडा, रावेर, भुसावल, जामनेर, मुक्ताईनगर, मलकापुर शामिल हैं। यहां 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा की रक्षा खड़से ने 6.05 लाख वोट हासिल की जीत दर्ज की थी। वहीं एनसीपी के मनीष जैन को यहां से 2.87 लाख वोट मिले थे।

Related Posts