YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

योगी ने कहा आगरा का म्यूजियम मुगल नहीं  छत्रपति शिवाजी महाराज  के नाम स्थापित होगा

योगी ने कहा आगरा का म्यूजियम मुगल नहीं  छत्रपति शिवाजी महाराज  के नाम स्थापित होगा

लखनऊ ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज  के नाम पर करने का ऐलान किया है। ताजमहल के पूर्वी गेट पर बन रहा यह संग्रहालय करीब 150 करोड़ रूपये का प्रॉजेक्ट है।
उन्होंने कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। सीएम योगी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते। सीएम योगी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं।
सीएम योगी ने यूपी सरकार के पर्यटन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार को इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगरा में बनने वाले इस संग्रहालय में मुगलकालीन वस्तुओं और दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड से जुड़ी चीजें भी इस संग्रहालय का हिस्सा होंगी।
यूपी सरकार ने इस म्यूजियम के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनिया में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 
 

Related Posts