YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में एक साथ आए कोरोना के 23,365 नए मामले, 474 की मौत

महाराष्ट्र में एक साथ आए कोरोना के 23,365 नए मामले, 474 की मौत

मुंबई । महाराष्ट्र में 23,365 नए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,21,221 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बीमारी से 474 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30,883 हो गई है। वहीं, बुधवार को 17,559 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7,92,832 हो गई। इसके अलावा राज्य में 2,97,125 लोगों का इलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य का सबसे संक्रमित शहर मुंबई मे संक्रमण के 2,378 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,75,974 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 8,280 हो गई। कहा जा रहा है कि मुंबई शहर और उपनगरीय कस्बों को मिलाकर मुंबई संभाग में 5,603 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4,14,377 हो गई। क्षेत्र में अब तक 14,378 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे शहर में 2,141 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,124 हो गई और 26 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,042 हो गई।
 

Related Posts