YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

श्रीलंका के हालात पर नजर बनाए है भारत : सुषमा स्वराज

श्रीलंका के हालात पर नजर बनाए है भारत : सुषमा स्वराज

पड़ोसी मित्र देश श्री लंका में ईस्टर पर्व पर हुए धमाके से भारत भी चिंतित है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लगातार हुए छह विस्फोटों के बाद हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। स्वराज ने ट्वीट किया, ‘मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं। हम वहां कि हर स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।’ 
कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। वहीं स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। विस्फोट गिरजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। बता दें कि यह धमाका उस वक्त हुआ जब चर्च में ईस्टर के मौके पर प्रार्थना चल रही थी। 
धमाके के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल सड़कों और घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। धमाके के वक्त चर्च में मौजूद कुछ लोगों ने फेसबुक पर धमाके की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

Related Posts