YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल में भर्ती 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल में भर्ती 

नई दिल्ली । बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी की  शिकायत के बाद  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिसोदिया 14 सितंबर से कोरोना पॉजिटिव  सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उपमुख्यमंत्री ने बताया था कि हल्का बुखार होने के बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।
इससे पहले जून में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को संक्रमण हुआ था। जैन को कोविड संक्रमण से तबीयत बिगड़ जाने के बाद  साकेत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सत्येंद्र जैन की प्लाज्मा थैरपी हुई थी। 
इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा ढाई लाख के पार हो गया है। 

Related Posts