YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा

नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान ने महापौर के आसन पर लगा स्टीकर फाड़ दिया। महापौर ने हंगामा करने के आरोप में प्रेम चौहान को 15 दिन के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले पिछले सदन की बैठक में प्रेम चौहान ने महापौर के सामने कुर्ता फाड़ लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान वह सदन में बोलने की अनुमति चाहते थे। महापौर ने कहा कि उनकी बारी आने पर बोलने का मौका दिया जाएगा। इस पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से दक्षिणी जोन में कार्यरत दो कोरोना योद्धाओं के आश्रितों को बुधवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।महापौर अनामिका ने बताया कि बेलदार सेल्वा राज और सफाई सैनिक महेंद्र सिंह का निधन कोरोना से जंग लड़ते हुए हो गया था। दक्षिणी निगम ने यह घोषणा की थी कि कोरोना से लड़ते हुए जान गंवाने वाले लोगों के आश्रित को 10 लाख की आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसको देखते हुए निगम ने अपना वायदा पूरा किया है। जल्द ही आश्रित बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उधर, उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन की समस्या का हल निकालने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और इसका जल्द स्थायी समाधान हो जाएगा। निगम के कर्मचारी बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं। महापौर ने फिर दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि सरकार निगम का बकाया फंड नहीं दे रही है, जिसके कारण निगम को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वेतन का बकाया उसमें से एक है। 
 

Related Posts